रिलायंस जियो ने लॉन्च किया Gigafibre प्लान, जानिए इस बार क्या मिल रहा मुफ्त।
देश को 4G कि परिभाषा देने वाले रिलायंस ने देश को अागे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है। युवाओं को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने अौर किसी पे निर्भर ना रहना सिखाया है रिलायंस ने।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) द्वारा आज 42वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया था। जहां कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि अब तक जियो के ग्राहक 340 मिलियन से ज्यादा हो गए हैं। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि जियो किसी भी एक देश में ऑपरेट होने वाली दुनिया की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। साथ ही इस दौरान जियो गीगाफाइबर के प्लान को लेकर भी जानकारी दी गई। ग्राहकों को 700 रुपये प्रतिमहीने की शुरुआती कीमत में इस ब्रॉडबैंड सेवा का लाभ मिलेगा।
अापको बता दे कि मीटिंग के दौरान जियो फाइबर सर्विस को लेकर जानकारी दी गई। जहां जियो सेटटॉप बॉक्स की घोषणा की गई। इस सेट टॉप बॉक्स में सारे गेमिंग कंट्रोलर्स के सपोर्ट मिलेंगे, साथ ही यहां यूजर्स को O लैटेंसी गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं जियो फाइबर में मिक्स्ड रिएलिटी (MR) का सपोर्ट मिलेगा। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, एजुकेशन और इंटरटेनमेंट को VR हेडसेट के जरिए एक्सपीरियंस किया जा सकेगा।
AGM के दौरान इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए फिक्स्ड-लाइन रेट्स की भी जानकारी दी गई। यूजर्स को अनलिमिटेड US/कैनेडा पैक 500 रुपये प्रति महीने की कीमत में मिलेंगे। साथ ही AGM के दौरान जियोपोस्टपेड प्लस की भी जानकारी दी गई।

