101 घोड़े शामिल होंगे नीतीश जी के सम्मान में, मौका है महाराणा प्रताप स्मृति समारोह, इनका काफिला यहां दिखेगा
बिहार के पटना में होने वाले महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे मुख्य अतिथि। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, और मुख्यमंत्री जी के लिए राजकीय स्वागत और सम्मान के लिए 101 घोड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह सब तैयारी की गई हैं
महाराणा प्रताप स्मृति समारोह के आयोजन मिलर हाई स्कूल के मैदान में किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष और जदयू के प्रभावी प्रवक्ता, संजय सिंह जी का कहना है कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत 101 घोड़ों से किया जाएगा। महाराणा प्रताप की सवारी चेतक घोड़ा था, इसलिए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 101 घोड़े मंगाए गए हैं। आयकर गोलम्बर से ही घुड़सवार मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर मिलर स्कूल मैदान पहुंचेंगे।”
संजय सिंह जी इसके आगे कहते है कि, “स्मृति समारोह को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह ऐतिहासिक होगा। ढाई महीने में उन्होंने बिहार के कोने-कोने का दौरा किया है। महाराणा प्रताप को चाहनेवाले सभी जाति और धर्म के लोगों में उत्साह है। वह समारोह में शामिल होंगे।”

