राम मंदिर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम मंदिर के मामले में तोरी चुप्पी, जानिए उन्होंने आखिर क्या कहा
आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के ऊपर फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट के 5 जज की कमेटी ने एकमत होकर राम मंदिर के पक्ष में अपने फैसला सुनाते हुए अपने मुस्लिम भाइयों को एक अच्छी जगह पर विवादित जमीन से दो गुनी जायदा जमीन यानी की, 5 एकड़ जमीन देकर मस्जिद बनाने का अधिकार दिया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई विख्यात लोगों की टिप्पणियां सामने आई है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी से कुछ देर पहले मीडिया से वार्ता करते हुए अपना बयान साझा किया। उनके मुताबिक, ” समस्या का हल आपसी सहमति से हो या नायाले के आदेश से हो मगर होना जरूरी है। अब यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है और इसे सभी को पालन और स्वीकार करना चाहिए”। आगे उन्होंने कहा कि, ” यही इस मसले का समाधान है। सब को एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए और और माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो भी फैसला दिया गया उसे पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए यही समाज के लिए फिलहाल प्रेम भावना जगाने के लिए जरूरी है।”

