बिहार: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अन्याय के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालेगी आज महागठबंधन से जुड़ी पार्टियां…
आज (13 नवंबर) को महागठबंधन से जुड़ी सारी पार्टियां मिलकर एक साथ “आक्रोश मार्च” निकालने की तैयारी में जुटी है। इस मार्च का मुख्य उद्देश है केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा बनाई गई गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि जितिन राम मांझी के पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर और विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन से नाराज़ चल रहे है। इनकी यह नाराज़गी समन्वय समिति के गठन की मांग पूरी ना होने के कारण थी, मगर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने यह साफ कर दिया है कि सभी कठिनायों के बावजूद गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां इस आक्रोश मोर्चे में शामिल होने जा रही हैं।
मंगलवार को कुशवाहा और पूर्व मुख्यमंत्री जितिन राम मांझी के आवास पर इन दोनों की मीटिंग के बाद जितिन राम मांझी ने मीडिया से कहा कि हमने यह कभी भी नहीं कहा कि 13 तारीख को होने वाले आक्रोश मोर्चा में हम लोग शामिल नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री रह चुके कुशवाहा के विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी से मुलाकात के बाद साहनी जी ने पत्रकारों से यह बात साफ कर दिया कि, किसी भी दल ने इस मोर्चे में शामिल होने को लेकर ना नहीं कहा था।

