बिहार, नौकरी: रेलवे की बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के 4000 पदों में भर्ती शुरू…

उत्तरी रेलवे ने दसवीं (10th) पास छात्रों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। कुल 4000 पदों की भर्ती का आया है नोटिफिकेशन। इनमें कुल 12 पद शामिल है, एसी मैकेनिक, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रकल/इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पेंटर, वेल्डर, एमएमडब्ल्यू, एमएमटीएम, मशीनिस्ट ट्रेड्स।

नोटिफिकेशन में साफ तौर से कहा गया है कि, इस पदों की भर्ती के लिए किसी भी तरह की परीक्षा या इंटरव्यू को शामिल नहीं किया जाएगा, केवल दसवीं के मार्क्स के अनुसार इनमें भर्तियां की जाएगी। दसवीं के मार्क्स के अनुसार मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी, इनमे जिन बच्चों का चयन होगा केवल उनको ही नौकरी मिलेगी।

परीक्षा में आवेदन करने की समय सीमा-09/11/2019 से 08/12/2019 है।

जानिए किन किन पदों पर कितनी सीटें है…

एमएमटीएम- 12
एसी मैकेनिक- 249
कारपेंटर- 16
एमएमडब्ल्यू- 24
इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स- 18
इलेक्ट्रीशियन- 871
डीजल मैकेनिक- 640
फिटर- 1460
मशीनिस्ट- 74
पेंटर- 40
वेल्डर- 597
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 102

नौकरी पाने के लिए जरूरी योगिता…

आवेदक की उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए। 10 वीं पास होना आवश्यक है और दसवीं में कम से कम 50% मार्क्स होना भी आवश्यक है। साथ ही किसी एनसीवीटी या एससीवीटी संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट का मौजूद होना भी इस नौकरी के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *