गया में एसबीआई (SBI) बैंक का असिस्टेंट मैनेजर बोधगया मंदिर में कारतूस के साथ पकड़ाया
जी हां आपने सही सुना, बैंक का अफसर इस बार पैसे लेकर नहीं बल्कि गोलियों के साथ पकड़ाया है और वो भी कोई ऐसा वैसा अफसर नहीं, SBI का असिस्टेंट मैनेजर। खबर गया कि है, गया में इस्थित बोधगया मंदिर में हुई है यह घटना।
शुक्रवार की दोपहर को मंदिर में घूमने आया था वह असिस्टेंट मैनेजर, तभी मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने उसे 3.15 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में के लिया। लाल पत्थर चेकपोस्ट को भी चकमा देकर निकल चुका था लेकिन बाद में मंदिर परिसर के चेक पोस्ट पर आखिर पकड़ा गया। मैनेजर के साथ एक व्यक्ति और था जो मौके से फरार हो चुका है। मैनेजर की जेब से कारतूस को बरामद किया गया है।
मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने इस बात की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को कर दी है और उस बैंक असिस्टेंट मैनेजर को पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया। पुलिस के छानबीन के बाद पता लगा कि वह शहर के दंडीबाग मुहल्ला निवासी विभूति भूषण के पुत्र कुणाल भूषण है। पुलिस के पूछताछ में में आरोपी ने कहा, ” चाचा के नाम पर घर पर लाइसेंस्ड बंदूक है लेकिन उनकी जेब में कारतूस किस तरह आया उन्हें इस बात का पता नहीं”।

