खुसखबरी नियोजित शिक्षकों के नवंबर माह का वेतन अब मिलने वाला है

बिहार राज्य के नियोजित शिक्षकों को नवंबर महीने की वेतन अब तक नहीं मिल पाई थी जिस कारण लोग काफी चिंता में थे। लेकिन सरकार ने घोषणा किया है कि वह नियोजित शिक्षकों की वेतन को लेकर राशि जारी कर चुके हैं, जो उनके अकाउंट में जल्द ही प्राप्त हो जाएग।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने पिछले सोमवार को राज्य के कार्यरत्त प्रारंभिक शिक्षकों के वेतन को उन तक पहुंचने के लिए लगभग 8 अरब (7 अरब 89 करोड़ 63 लाख 91 हजार 672 रुपए) रुपए जारी किए है। इसकी शुरुआत समग्र शिक्षा के अंतर्गत किया गया है।

इसके अलावा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में तत्काल सभी शिक्षकों के खाते में वेतन आने की सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला के डी डी ओ और डीपीओ को आदेश दिया है। इस आदेश को पत्र लिख कर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *