प्याज की माला पहन कर पहुंचे यह विधायक विधानसभा में…
बिहार में प्याज के असीमित रूप से बढ़ते हुए दामों को देखते हुए बिहार में कई सारे विधायकों ने नए-नए तरीकों से इस बात का विरोध किया है सरकार से। बाजार में जो प्याज 30रू से 40रू प्रति किलो बिकते हैं, वह अब कहीं कहीं 80रू और कहीं 100रु प्रति किलो बिक रहे हैं।
इसी बीच प्याज के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक शिवचंद्र राम अपने गले पर प्याज की माला पहनकर विधानसभा में हिस्सा लेने पहुंचे। मीडिया से बातचीत के वक्त राजद के विधायक शिवचंद्र राम ने कहा की, “प्याज की माला पहन कर आए हैं, तब ना नीतीश कुमार देखेंगे”। इसी बीच विधानसभा के सत्र में शिवचंद्र राम ने काफी जोर-शोर से केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्याज के बढ़ते दामों के लिए आवाज लगाई।
विधानसभा में उन्होंने अपने पूरे दम से यह कहा कि, ” प्याज आज सभी के खाने की थाली से गायब हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री कृषि रोडमैप को लेकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, परंतु प्याज की कीमतें बढ़ गईं। जबकि कृषि रोड मैप के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए।” अभी पटना में प्याज का खुद कीमत 80रू से 100रू तक पहुंच चुका है।

