श्रमिक भाइयों को मकान बने से पहले ही मिलेगा 1% सेस पैसा
मंगलवार पेंसेन सप्ताह समारोह में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दिया श्रमिक भाइयों और उनके परिवार को तोफा। मोदी जी ने अपने भाषण में ऐलान किया कि निजी मकानों के अलावा सभी सरकारी और निजी बहुमंजिले इमारतों के निर्माण के बिल पास होने के बाद ही मिल जाएगा उनको 1% सेस।
सुशील कुमार मोदी जी का कहना है कि सरकार यह नियम गरीब श्रमिक भाई और उनके परिवारों के लिए किया है। ऐसा इस लिए क्यों कि, सरकार द्वारा पैसे मिलने में काफी वक़्त लगता है, और कभी कभी तो निर्माण कार्य समाप्त होने तक श्रमकिओ को 1 पैसा भी नहीं मिल पाता। इसके बाद मोदी जी ने 2.64 लाख रुपए निबंधित श्रमिकों के खाते में देना का वादा किया है। जिसमे 3000 रुपए हर वर्ष चिकित्सा सहायता राशि के रूप में मिलेगा।
हर वर्ष सरकार 112 करोड़ रुपए इस योजना के उप्पर खर्च करने का इरादा रखती है। अब बात रही महिला श्रमिकों की तो उनका मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ा कर 26 सप्ताह सवैतनिक कर दिया है। बिहार में कुल 16 लाख मजदूर निबंधित हैं, जिनको इस योजना का पूरा लाभ मिलने वाला है। इसके बाद मोदी कि ने ऐलान किया कि राज्य के सभी लोग जो 60 वर्ष के हो गए है उनको पेंशन दिया जाएगा और इसके लिए अभी तक 16 लाख लोग आवेदन दे चुके है।

