हैदराबाद के बाद बिहार में लगतार दिल दहलाने वाली दो घटना…

हैवानियत इस कदर नीचे जा सकती है, इसका अंदाजा लगाना भी मेरे सोच से परे है, देश में दिन पर दिन नई घटनाएं सामने आ रही है, बस नहीं बदल रहे है तो वो है हालात।

हैदराबाद में कुछ दिनों पहले हुई घटना से देश आक्रोश में है, और संसद से लेकर सड़क तक लोगों को इंसाफ चाहिए। लेकिन इंसाफ मिलेगा कैसे?


क्यों देश की न्यायपालिका सुस्त पड़ी है? और क्यों हम इतने कमजोर पड़ गए है की अपनी बहन बेटियों को आज़ादी नहीं दे पा रहे है?

सवाल इतने है पर जवाब के बदले एक बड़ी सी चुप्पी….
हैदराबाद के बाद अब बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पेट्रोल डालकर शव को जलाया गया। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात अंजाम देने के दौरान महिला चीख न पाए, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

फिर ले चलते है आपको बिहार के एक और घटना की तरफ जहाँ सोमवार की देर रात बक्सर में दरिंदों ने एक 18-19 साल की नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया। वह भी इस तरह कि उसके सिर्फ पैर ही बचे हैं।

इन सब के बाद फिर एक सवाल की आखिर कब तक लड़किया असुरक्षित रहेंगी? देश में राम मंदिर तो बनने की सुनवाई दे दी लेकिन पवित्र सीताओं को रावणों से कौन बचाएगा?

बहुत दे दी लड़कियों को सिख की ठीक से बैठो, ठीक से चलो, ऐसे मत देखो, वैसे मत हँसो….
अब थोड़ा लड़को को सिखाया जाए की अकेली लड़की अगर सड़क पर दिखे तो उसे मौका नहीं जिम्मेदारी समझें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *