बिहार के शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, 1 अरब 20 करोड़ का सेंध लगाया सरकारी अफसरों ने
बिहार सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि का इस्तेमाल राज्य में विभिन्न स्कूलों में सायसी प्रयोगशाला में खर्च करने वाले थे पदाधिकारी लेकिन उसमें ही 1 अरब 20 करोड़ का सेंध लगा दिया सरकारी अफसरों ने। इन पैसों का आवंटन वर्ष 2017- 2018 के बीच किया गया था लेकिन इस पैसे में किस प्रकार घोटाला किया गया है वह अब सामने आया है।
राज्य के कुल 6000 विद्यालयों में 1 अरब 20 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसका इस्तेमाल लैब में रखे सामानों की खरीदारी पर किया जाना था। लेकिन अब तक कोई भी उसको समान खरीदारी का सर्टिफिकेट सरकार को नहीं दे पाया। जिला के अधिकारियों से बातचीत के बाद मीडिया के सामने आया है कि वे अभी भी हवाला दे रहे है सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करने का लेकिन सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख 2 वर्ष पहले ही बीत चुकी है। जिससे हमे मालूम चलता है कि किस तरह घोटाले में सभी लोग शामिल है।
जिले का नाम स्कूलों की संख्या आवंटित रकम
रोहतास 72 3 करोड़ 60 लाख रुपए
बक्सर 48 2 करोड़ 40 लाख रुपए
पटना (राजधानी) 164 8 करोड़ 20 लाख रुपए
नालंदा (सीएम का गृह जिला) 142 7 करोड़ 10 लाख रुपए
मुजफ्फरपुर 122 6 करोड़ 10 लाख रुपए
भोजपुर 109 5
कैमूर 45 2 करोड़ 25 लाख रुपए
करोड़ 45 लाख रुपए
पूर्वी चंपारण 98 4 करोड़ 90 लाख रुपए
गया 92 4 करोड़ 60 लाख रुपए
पश्चिमी चंपारण 78 3 करोड़ 90 लाख रुपए

