सूडान के सिरामिक फैक्ट्री में दुर्घटना में अब तक 53 भारतीय मारे गए उनमें से 4 बिहार वासी लापता है
भारत के विदेश मंत्री ने ट्वीट कर हमे जानकारी दी कि सूडान देश में जहां भारत के मजदूर पैसा कमाने के लिए फैक्ट्रियों में काम करते है उनमें से एक फैक्ट्री आज दुर्घटना के चपेट में आ गया। यह घटना एक सिरामिक फैक्ट्री की है जिसका नाम है “सालूमी” जो कि सूडान कि राजधानी “खार्तूम” के “बाहरी” इलाके में है। इस पूरे घटना में कुल 4 बिहार निवासी भारतीय नागरिक भी घटना स्थल से लापता है।
सूत्रों से खबर मिली है कि उस फैक्ट्री में कुल 60 भारतीय नागरिक काम करते थे। जिनमे से कुल 56 घटना के वक्त फैक्ट्री में मौजूद थे। विदेश मंत्री जी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “हमें खेद है, हमें कुछ भारतीय श्रमिकों के मारे जाने की सूचना मिली है। हम इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं।
घायल श्रमिकों को अल-अमल अस्पताल, ओमदुरमन टीचिंग अस्पताल और इब्राहिम मलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
वे आगे लिखते है कि, “भारतीय दूतावास कारख़ाने के प्रबंधन से लगातार संपर्क बनाए हुए है। दूतावास के अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित हैं। हम सूडान के उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि मृतकों की सही पहचान यथाशीघ्र हो सके।” इसके अलावा सूडान सरकार ने एक इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर जारी किया है मृतकों के परिवार के लिए, +249-921917471.

