SBI ने दे दिया 25 दिन का वक्त, पुराना एटीएम कार्ड ना बदला तो कार्ड बन्द कर दिया जाएगा

क्या आपका या आपके किसी प्रिय का एसबीआई में खाता है? तो यह न्यूज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नए साल तक एसबीआई पुराने मैगनेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड (ATM/DEBIT CARD) बाज़ार से हटाने के लिए अपने ग्राहकों को 25 दिन का समय दिया है।

इस कार्ड को बाज़ार से हटाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है सुरक्षा। आए दिन खबर आती है कि किसी का पैसा चोरी हो गया एटीएम कार्ड पुराना होने के कारण चोर आसानी से कार्ड कि कॉपी बनाकर पैसे निकाल लेते है। इसी वजह से अब आपको अपने पुराने मैगनेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट एटीएम कार्ड को बदल कर नए जमाने के ईवीएम चिप वाले एटीएम कार्ड को लेना होगा।

आखिर कैसे और कहा जाना पड़ेगा इसके लिए?

नया एटीएम कार्ड के लिए आपको अपने बैंक के होम ब्रांच में आवेदन देना होगा। होम ब्रांच यानी जहां से आपने अपना खाता खुलवाया था। इस आवेदन के लिए एसबीआई ने केवल 25 दिन का वक्त दिया है अपने ग्राहकों को (अंतिम दिन 31दिसंबर 2019 है)। नया एटीएम लेना बिल्कुल मुफ्त होगा और इसे आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए भी पा सकते है।

जानिए SBI ने ट्वीट कर क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *