ऐसा क्या हुआ कि राबड़ी देवी ने अपनी बहू को मार कर घर से निकाला
बहुत दिनों बाद लालू यादव के घर से फिर से फैमिली ड्रामे की खबर आई है। इस बार राबड़ी देवी की बहू यानी कि ऐश्वर्या यादव ने अपने सासू मां पर इल्जाम लगाया है मारपीट का। उन्होंने कहा है कि राबड़ी देवी ने उन पर हिंसा का प्रयोग कर घर से बाहर निकाल दिया।
मीडिया से बातचीत के वक्त ऐश्वर्या यादव ने अपने बयान में कहा कि उनको उनके ऊपर आए दिन अत्याचार करते थे उनके घरवाले। लेकिन वह उसे सह लेती थी, मगर एक दिन अपने पार्टी का प्रचार के लिए तेज प्रताप ने एक पोस्टर में ऐश्वर्या के पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर दी। जिस पर उन्होंने घर में इसका विरोध किया। विरोध करते हुए ऐश्वर्या को उनकी सासू मां, यानी की राबड़ी देवी ने बालों को पकड़कर कई सारे थप्पड़ जड़ दिए।
इसके आगे उन्होंने कहा कि वहां खड़े गार्ड ने बस तमाशा देखा कोई उनकी मदद करने को आगे नहीं आए। उनके साथ अत्याचार कर उनको घर से बाहर फेंक दिया गया। ऐश्वर्या अपने पिता के पास वापस लौट गई है। ऐश्वर्या के पिता और माता माता से बात करने के बाद हमें मालूम चला कि अब वह कानूनी सहारा लेने वाले हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि अब वह कोर्ट की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐश्वर्या ने यह तक कहा कि तेजस्वी यादव से कुछ नहीं हो सकता क्योंकि वह घर में हो रहे अत्याचार को तो रोक नहीं सकते पूरे बिहार में अत्याचार को कैसे रोकेंगे।

