बिहार के इस जिले में बनेगा नया खादी पार्क और मशरूम उद्योग केन्द्र, यहां के लोग अब लाखों में खेलेंगे
बिहार में मशरूम की खेती और उसकी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। मशरूम जो कि एक ऐसा फसल है जो बहुत ही ऊंचे दाम पर बिकता है और किसान को इससे हजार से लेकर लाखों रुपए तक का फायदा होता है। इसके साथ ही एक विशाल नए खादी पार्क का भी निर्माण किया जाएगा जो कि खादी के कपड़े बनाने वाले बुनकरों के पेट भरने का नया जरिया होगा।
इन सभी बड़े बड़े उपहारों को पाने वाला जिला है समस्तीपुर। जी हां समस्तीपुर में बनेगा नया खड़ी पार्क और समस्तीपुर बनने जा रहा है बिहार का मशरूम उद्योग केन्द्र। उद्योगमंत्रीश्याम रजक ने कहा कि वे सोमवार को विवि के विद्यापति सभागार में मशरूम उत्पादकों व कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे इससे पूर्व उन्होंने डॉ . राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मशरूम दिवस समारोह का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन व कृषि के प्रति घट रहा रूझान बड़ी चुनौती है।
सरकार के इस कदम के पीछे एक बड़ी वजह है सरकारी नौकरी बनना, देश भर में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है और राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी नौकरी महज दो प्रतिशत लोगों तक सिमटी है। ऐसे में यह मशरूम कि उत्पाद युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा।

