मोदी जी और इस बिहारी रिक्शावाले का अनोखा रिश्ता, आप सुनकर चौंक जाएंगे
बिहार के खगड़िया मैं एक व्यक्ति ऐसा है जो अपना पेट पालता है रिक्शा चलाकर लेकिन इस व्यक्ति के बारे में खास बात यह है कि यह एक महान व्यक्ति का घनिष्ठ मित्र है। और वह महान व्यक्ति और कोई नहीं हमारे चहेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। आखिर इन दोनों के बीच दोस्ती हुई कैसी जो एक दूसरे से इतने दूर रहते हैं और कभी एक दूसरे से मिले तक नहीं।
दरअसल इन सब बातों की शुरुआत पत्र लिखने से हुई थी। नरेंद्र मोदी के उस दोस्त का नाम है शंभू, जिनकी धर्मपत्नी एक बार काफी अस्वस्थ हो चुकी थी और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां पर दवाइयां उपलब्ध नहीं थी जिनकी जरूरत शंभू को थी। और फिर क्या शंभू जी चल पड़े एक कागज कलम लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखने और चिट्ठी में उन्होंने अपनी सारी दुविधा बताएं कैसे कैसे उन्हें दवाई नहीं मिल रही और क्या-क्या सुविधाएं उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
हमारे प्रधानमंत्री भी ऐसे हैं जो तुरंत उस चिट्ठी को पढ़कर काम पर लग गए उस इलाके के सभी आला अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। तुरंत अस्पताल में सारी सुविधाएं पहुंच गई। बस तब से इन दोनों की मानो जैसे दोस्ती सी हो गई हो शंभू जी हर खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखते हैं और हमारे प्रिय प्रधानमंत्री उनके सभी पत्रों का उत्तर भी देते हैं पत्र लिखकर। शंभू जी का पूरा नाम शंभू पासवान है और वे गोगरी नगर पंचायत वार्ड- 17, पासवान टोला निवासी हैं।

