बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2019 के एडमिट कार्ड पाएं, परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी पाए

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2019 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, केंद्रों के बारे में जानकारी भी की गई है जारी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए और केंद्रों के बारे में विशेष जानकारी पाने के लिए आगे पढ़ें…

इस परीक्षा के लिए कुल सीटें है 11880 जिसके लिए करीब 12 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिनके लिए 550 परीक्षा केंद्रों का बंदोबस्त किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 30 दिसंबर 2019 से शुरू कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं 30 तारीख से: http://apply-csbc.com/ctadmitcards/applicationIndex

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाइट से ई – प्रवेश – पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें , वे दिनांक 06 . 01 . 2020 एवं 07 . 01 . 2020 को पूर्वाह्न 10 : 00 बजे से संध्या 17 : 00 बजे तक केन्द्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) के बैक हार्डिंग रोड ( सचिवालय हाल्ट के निकट ) , पटना 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लिकेट ई – प्रवेश – पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा OMR उत्तर पत्रक पर होगा। अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्रों की सूची दिनांक 09 . 01 . 2020 से पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी । इससे अधिक जानकारी के लिए आप बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2019 के नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

http://csbc.bih.nic.in/Advt/Notice-27-12-2019.pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *