किसानों को सिखाया जाएगा मौसम अनुसार खेती, बनेगा प्रशिक्षण केंद्र और लगेगी प्रदर्शनी

मौसम की मार के कारण हर वर्ष बिहार में फसलों की बरबादी की खबर आती है, कारणवश महंगाई में वृद्धि होती है। इसे रोकने के लिए बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को सिखाया जाएगा किस तरह मौसम का फायदा उठा कर खेती कि जाए, इससे किसानों को बंपर लाभ मिलेगा साथ ही बिहार वासियों को भी मिलेगा लाभ।

किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रों का निर्माण किया जाएगा जिसमें से पहला केंद्र समस्तीपुर के पुसा में स्थित बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया में बनेगा। यहां किसानों को मौसम के अनुकूल खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी लगा कर विभिन्न तरीको से भी सिखाया जाएगा। इस काम के लिए सरकार ने 2 करोड़ 41 लाख रुपए आवंटित किए है कृषि विभाग को।

बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार जी का कहना है कि, “संस्थान के आसपास के जिलों के किसानों को प्रशिक्षण दिलाने में अधिक मदद मिलेगी”। आसपास से उनका तात्पर्य था कि समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर एवं दरभंगा के किसान। इसके आगे प्रेम जी ने कहा, “मौसम में परिवर्तन से कई समस्या हो रही है। मौमस में बदलाव के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा। इसका असर खेती पर पड़ रहा है। वर्षा में कमी हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *