सुशील मोदी को दिखीं पटना शहर के सभी परियोजनाओं में कमी, इन कदमों को उठाने का दिया आदेश
सुशील कुमार मोदी सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में किया उच्च स्तरीय बैठक, कारण था ‘नमामि गंगे’ व ‘पटना स्मार्ट सिटी’ के तहत चल रहे सभी परियोजनाओं में कमी। इस उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, सचिव आनंद किशोर व बुडको के अन्य वरीय अधिकारि।
सुशील कुमार मोदी ने पटना सिटी बोर्ड को आदेश दिया कि उनके अंतर्गत चल रहे सभी परियोजनाओं का जल्द से जल्द पुनर्समीक्षा करें। साथ ही नमामि गंगे के तहत तेजी से पटना मी स्थित घरों को सिवरेज नेटवर्क से जोड़ने का काम पूरा करे। इसके अलावा वर्तमान में चल रही योजनाओं को हर हाल में 30 जून से पहले पूरा करें, इन सभी निर्देशों को देकर बैठक को सफल बनाया।
मीडिया से बातचीत के बाद सुशील मोदी जी ने कहा कि, “नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गयी सड़कों को पथ निर्माण विभाग पुर्नस्थापित करेगा और इसकी राशि की भरपाई परियोजना के तहत की जायेगी। करमलीचक एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बेऊर, सैदपुर और पहाड़ी एसटीपी का कार्य करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। तेजी से सिवरेज नेटवर्क का कार्य पूरा करने व घरों की जल-मल निकासी को उससे जोड़ने का निर्देश दे दिया गया है।

