भाजपा और जदयू मारपीट पर उतर आई ट्विटर पर, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी लेकर घमासान युद्ध
नए साल की शुरुआत में ही बिहार की सियासत गर्म, बिहार में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और मुख्यमंत्री कुर्सी के लिए खींचातानी अभी से ही शुरू। मुख्यमंत्री कुर्सी पर बीजेपी के नेता संजय पासवान ने दे दीया एक बड़ा बयान। कहा है कि, “बिहार की जनता किसी बीजेपी नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।”
जदयू पर सिकांजा कसते हुए संजय जी का कहना है कि, “बिहार में सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा सक्रिय पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुशील मोदी का ही होगा, लेकिन बिहार में बीजेपी अपने दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है।”
बस फिर क्या था जदयू भी चुप क्यों बैठती, जदयू के बड़े नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी से दिया घुमाकर ट्विटर पर जवाब। उनका कहना है कि, “भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। मुझे उम्मीद है कि संजय पासवान के गैर अनुशासित बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगाएंगे।”
इसके बाद फिर ट्वीट कर कहा कि, “अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि बिहार में विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा। एनडीए के घटकदल लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और वर्तमान अध्यक्ष चिराग पासवान ने संयुक्त रूप से कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हमलोग चुनाव लड़ेंगे।”

