बोर्ड परीक्षा की निगरानी हेतु नियुक्त हुए नोडल अधिकारी…

बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक परीक्षा पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति बिहार बोर्ड ने की है। प्रदेशभर के सभी जिलों के लिए एक-एक यानी 38 नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

बिहार बोर्ड की मानें तो सभी केंद्रों पर मौजूद पुलिस एवं दंडाधिकारियों पर नजर रखने के लिए नोडल पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। बोर्ड की मानें तो नोडल पदाधिकारियों की नजर केंद्राधीक्षक और वीक्षक पर भी रहेगी। केंद्राधीक्षक और वीक्षकों पर किसी तरह का शक होने पर नोडल अधिकारी बोर्ड को सूचित करेंगे। ज्ञात हो कि तीन से 13 फरवरी तक इंटर की परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके बाद 17 से 24 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा होगी। इसके लिए नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। इस संबंध में एक बैठक 31 जनवरी को बिहार बोर्ड में आयोजित की जायेगी।

दो पालियों में नौवीं कक्षा आरंभ कराने का प्रस्ताव खारिज 
शिक्षा विभाग ने तिरहुत के आरडीडीई डॉ. संगीता सिन्हा द्वारा उनके प्रमंडल के चिह्नित 15 मध्य विद्यालयों में 1 अप्रैलस 2020 से नौवीं की पढ़ाई दो पालियों में कराने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *