भागलपुर – पटना हाईवे (NH 80) का होगा नवीकरण, यहां बनेंगे 4 चौराहे और यहां तो नया फ्लाईओवर बनेगा

भागलपुर से पटना तक जाने वाली एनएच 80 की हालात कई वर्षों से जर्जर पड़ी हुई थी। लगता ही नहीं था कि यह एक राष्ट्रीय मार्ग है, क्योंकि जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव, रास्ते के टुकड़े-टुकड़े होकर टूट जाना इन सभी समस्याओं से भागलपुर के लोग जूझ रहे थे। लेकिन सरकार के इस फैसले से भागलपुर के लोगों को वरदान मिले सरकार ने फैसला किया है कि एनएससी का नवीकरण किया जाएगा, ताकि भागलपुर से पटना तक जाने वाले लोगों को कम से कम समय लगे।

एनएच 80 के घोरघट से लेकर मिर्जाचौकी तक नवीकरण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 97 किलोमीटर। जहां तक चौराहे कि बात है, इनका निर्माण उन जगहों पर किया जाएगा जहां आवागमन अधिक होता है, जिन जगहों का चुनाव किया गया है उनके नाम -सुल्तानगंज, कहलगांव, एकचारी और घोघा।

फिलहाल यह मार्ग केवल 5.50 मीटर चौड़ी है जिसे नए सिरे से बनाने समय 10 मीटर किया जाएगा। nh80 बनने के बाद से अब तक इस सड़क के रखरखाव के पीछे 100 करोड़ रुपए का लागत आई है। नवीकरण करने का काम फरवरी महीने से शुरू किया जाएगा, इसी संबंध में 22 जनवरी को पटना में डीपीआर बनाने वाली एजेंसी के साथ दक्षिणी क्षेत्र के मुख्य अभियंता की बैठक रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *