सरकार का बड़ा कदम, लगवा दिया 2 नया वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन पटना और हाजीपुर में

बिहार में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरे को मद्देनजर रखते हुए नीतीश सरकार का यह एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है, नीतीश सरकार ने वायु प्रदूषण की निगरानी रखने के लिए 2 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन बनवाए है। इन दोनों का निर्माण कार्य और ट्रायल पूरी की जा चुकी है अब बस इसे ओपचारिक रूप से चलना बाकी है… अधिक जानकारी के लिए पढ़े..

सरकार द्वारा बनाए गए इन 2 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन को पटना और हाजीपुर में लगाया गया है। ट्रायल सफल रहने के कारण इनको ओपचारिक रूप से सोमवार 13 जनवरी से चालू कर दिया जाएगा।

इनमे से पहला स्टेशन डीआरएम कार्यालय, हाजीपुर नगर क्षेत्र में सरकारी कार्यालय में स्थापित किया गया है हैं। और दूसरे को पटना के गवर्नमेंट बॉयज़ हाई स्कूल में लगाया गया है। फिलहाल दोनों जगहों पर इन स्टेशन को अच्छे से लगाया जा रहा है। इन दोनों स्टेशनों को नेशनल ग्रिड से भी जोड़ा जाएगा। इन नए स्टेशनों को अमेरिकी कंपनी से खरीदा गया है और इनकी कीमत ₹2.30 करोड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *