बिहार मैट्रिक परीक्षा का 3500 कॉपी फिर हुआ गायब।
बिहार की शिक्षा विभाग पर हर साल सवाल उठना कोई नई बात नही रह गयी है, कभी टॉपर वाला मामला सामने आता है, तो कभी पेपर गयाब होजाता है, ऐसा सिर्फ बिहार में होता हैं ऐसी बात नहीं है लेकिन हर साल वही गलती होते देख सवाल उठना लाजमी है।
आपको बताते चले हाल में कुछ दिन पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था, ये मामला कटिहार का है जहाँ मूल्यांकन होने के बाद कुछ सालों तक कॉपी को सही सलामत रखा जाता है, उसी क्रम में कॉपी को कटिहार के स्कूल में रखा गया लेकिन अचानक स्कूल के प्राचार्य अशोक पाठक ने बताया कि सभी कॉपी को सही सलामत रखा गया था, लेकिन कुछ दिनों से चुनाव में व्यस्त था और स्कूल भी बंद थी लेकिन जब स्कूल खुली तो लगभग 3500 कॉपी गयाब है।
उन्होंने कहा सारी कॉपी हिंदी विषय की थी चुनाव के दौरान पुलिस के रहने का जगह बनाया गया था स्कूल वो सभी तो चुनाव के बाद चले तो गए लेकिन कॉपी भी गायब होगयी किसने किया कहना संभव नही है।
उन्हीने ये बात पुलिस अधिकारियों को भी बता दिए हैं, पुलिस अधीक्षक का कहना है जाँच के आदेश दिया गया है हमलोग जल्द पता कर लेंगे।

