आरजेडी विधायक फराज़ फातमी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना…

इस सियासी खेल ने खून के रिश्ते को भी नहीं बक्शा। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में फूट पड़ गई है। आरजेडी के केवटी प्रखंड के विधायक फराज़ फातमी बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की ओर से दी गई चूड़ा-दही पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार के तारीफ़ में कई बातें कही।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरजेडी विधायक फराज़ फातमी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि वो बिहार में एनआरसी लागू नहीं करेंगे तो फिर उनकी (तेजस्वी यादव) रैली का क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वो राज्य में फिर सरकार बनाएंगे.

आपको बता दें कि फराज फातमी अली अशरफ फातमी के बेटे हैं. वो वर्ष 2015 में दरभंगा के केवटी से आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. लालू यादव के करीबी अली अशरफ फातमी लंबे समय तक आरजेडी में रह चुके हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर वो नाराज होकर जेडीयू में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *