गैस पाइप का काम कर रहे मजदूर छत से गिरकर हुई मौत, GAIL के जीएम ने घटना को नकारा
GAIL( Gas authority of India) द्वारा हर घरों में गैस पाइप लगाने का काम तेजी से चल रहा है। आपको बता दे की ये काम फिलहाल पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के साकेत सदन अपार्टमेंट में कई मजदूरों द्वारा ये काम किया जा रहा है।
इसी पाइप लगाने के दौरान साकेत सदन अपार्टमेंट में काम कर रहे गोपालगंज जिले का एक मजदूर जिसका नाम अभिनंदन कानू है उसकी अपार्टमेंट के पहले मंजिल से गिर कर मौत हो गई।

जेड प्लस से मिले जानकारी के अनुसार मजदूर पहली मंजिल से गिरने बाद बुरी तरह घायल हो गया था फिर उसे साथियों ने तुर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जांच के बीच ही मजदूर की मौत हो गई।
इसके बाद साकेत सदन अपार्टमेंट में रह रहे एक निवासी ने जेड प्लस से बात करते हुए ये सब बताया की कैसे मजदूर घायल हुआ। फिर उनसे पूछने पर की क्या उसके बाद कोई पुलिसकर्मी किसी वेरिफिकेशन के लिये आयी थी तो उन्होंने साफ साफ कहा की,” हमारे सामने तो कोई भी किसी भी वेरिफिकेशन के लिए नहीं आया”। आखिर क्यों कोइ भी नहीं आया जांच के लिए?
ये मजदूर के मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा?

फिर जेड प्लस के घटना स्थल के निरीक्षण से वहाँ उस मृत मजदूर के जूते और स्वेटर मिले जो की वहा परे हुए थे। जिसे अभी तक मजदूर के कोइ भी परिजन नहीं आये है लेने।
अब सवाल उठता है की क्या उनके परिजनो को उनके मौत को खबर दी गई भी है या नहीं?


इन सब के बाद जब जेड प्लस ने पटना के GAIL जीएम से पूछताछ की तो उन्होंने ये कह कर खुद को इस घटना से दरकिनार कर दिया की उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। जब संस्थान के अधिकारी ने ही पल्ला झार लिया तो उस गरीब की जान की कीमत कौन चुकाएगा?

