पटना में नयी पहल अब मरीजों को मतदान कराने की हो रही तैयारी|
बिहार : पटना में पहली बार मरीज मतदाताओं के लिए की जा रही है मतदान करने की इंतेजाम ताकि भारत निर्वाचन आयोग की थीम कोई मतदाता छुटे ना वाले सपने को पूरा किया जा सके।
पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 19 मई को होने वाली चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए डीएम रवि ने पटना के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के प्रबंधकों की साथ बैठक कर यह निर्देश दिया, की ऐसे मरीजों को जो अस्पतालों में भर्ती है और खतरे से बाहर है यदि वो मतदान के लिए इक्छुक है तो उन्हें एम्बुलेंस मुहैया कराया जाये और मतदान केंद्र तक सही सलामत मतदान करवा कर उन्हें फिर अस्पताल छोरा जाये.
डीएम ने अस्पताल प्रबंधक और अधिकारिओ को निर्देश दिया की ऐसे मरीजों की सहमति पत्र 14 मई तक
जिला प्रशासन को सुचना दे दे ताकि उसके अनुसार वेवस्था की जा सके।

