प्राकृतिक आपदाओं के लिए बिहार सरकार ने आवंटित करवाई ₹150 करोड़, इस प्रकार खर्च किए जाएंगे
हर वर्ष बिहार में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की हानि से लेकर भेड़, बकरी तथा इंसानों तक की जान चली जाती है। इसको रोकने के लिए और मुआवजा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार ने अलग से ₹150 करोड़ आवंटित किया है इस बार।
कुल राशि का इस प्रकार उपयोग
इससे पहले ₹142 करोड़ पहले से आवंटित थे प्राकृतिक आपदा के नाम पर अब फिर से ₹150 करोड़ आवंटित किया गए है। यह एक अच्छा निवेश है सरकार द्वारा, ऐसा इस लिए क्युकी बिहार में बाढ़, सूखा और बारिश की वजह से हर वर्ष काफी जन माल का नुकसान हमे देखने को मिलता है।
इसके अलावा दरभंगा न्यायमंडल के तहत बिरौल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के बहुमंजलिय भवन(4 मंजिले), कैदी हाजत और अन्य भवनों के निर्माण के लिए 35 करोड़ 41 लाख रुपए की मंजूरी केंद्र सरकार ने से दी है। इसमें होने वाला खर्चा 40% राज्य सरकार देगी और 60% केंद्र सरकार।

