वनरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुशील मोदी ने किया उद्धघाटन…

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नवनियुक्त वनरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन पर पहुंचे मोदी ने कहा कि बिहार में पहली बार वनरक्षियों के पद पर एक तिहाई महिलाओं की नियुक्ति की गई है.

साथ ही उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए वन रक्षियों में 40 दिव्यांगजन भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कैंपा फंड के 140 करोड़ रुपये भी इस वर्ष में खर्च किए जाएंगे. जबकि बिहार में एक दौर वह भी था जब नियुक्तियों के गड़बड़ी के आरोप में बीपीएससी के तीन-तीन अध्यक्षों को जेल जाना पड़ा था.

अब सभी निर्माण परियोजनाओं में वृक्ष संवर्धन विज्ञानी को नियुक्त किया जाएगा. जिनका काम पेड़ों की इनवेंटरी तैयार कर डिजाइन व अलाइनमेंट को परिवर्तित करने का सुझाव देना होगा. साथ ही काटने की जगह पेड़ों को रिलोकेटे किया जाएगा. निर्माण परियोजना में ग्रीन कम्पोनेंट फंड की भी व्यवस्था रहेगी जिससे सड़क व निर्माण स्थलों पर पौधारोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी की जा सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *