भागलपुर में होने जा रहा है प्रसिद्ध अंगिका महोत्सव की इन कार्यकर्मों के बड़े में आप जान कर चौंक जाएंगे
बिहार के भागलपुर जिले में जल्द ही होने जा रहा है 2 दिवसीय प्रसिद्ध अंगिका महोत्सव। इस महान कार्यकर्म के आयोजन के लिए जवारीपुर स्थित वृंदावन विवाह भवन को चुना गया है। इस कार्यकर्म कि शुरुवात होगी 1 फरवरी से।
यह होगा खास इस कार्यकर्म में
इस कार्यकर्म के पहले दिन सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन होगा जिसके लिए बुलाया जाएगा टीएमबीयू के पूर्व कुलपति डॉ. रामआश्रय यादव। इनके साथ साथ मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है झारखंड के गोड्डा के विधायक अमित मंडल व देवघर के विधायक नारायण को। इस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि महापौर सीमा साह, एमएलसी डॉ. एनके यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष डॉ. शंभू दयाल खेतान, लखन पाठक व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। इस पूरे कार्यकर्म अध्यक्षता करेंगे टीएमबीयू के पीजी अंगिका विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झा।
उद्घाटन समारोह के बाद होगा अंगिका लोक नृत्य जिसका समय रखा गया है दोपहर के 2:30, इसमें शामिल होंगे लोक नृत्य जैसे कि, झिझिया, जट-जट्टिन और गोदना, अंगिका नाटक बाबा बिशु राउत, अंगिका लघु फिल्म मड़सटका भात, अंगिका लोक गीत पोंगा पंडित। इस महान पर्व समान कार्यकर्म को 2 फरवरी को सुबह 10 बजे समापन किया जाएगा।

