राज्य मे हुई सरकार और उद्योगपतियों कर बीच बैठक, कहा उद्योग आप लगाइए सम्मान हम देंगे।

पिछले 10 वर्षों में बिहार मे काफी विकासशील कार्यों को होते देखा गया है। चाहे वो सड़क निर्माण हो, परिवहन संबंधित कार्य हो या स्वास्थ्य संबंधित। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के उद्योगपतियों के साथ बैठक कि और उनसे बात किया।

बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आपको बता दे कि नीतीश कुमार ने कहा की राज्य में उद्योग लगाने वालों को सरकार सम्मानित करेगी। सरकार ने अपनी गाथा बताते हुए यह भी बताया कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी उस समय सरकार का बजट मात्र 23 हजार 800 करोड़ का था जो अब बढ़कर 2 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में बड़े उद्योग लगाने की संभावना कम है, लेकिन छोटे उद्योगों को स्थापित करने के लिए आप सभी को सजग होने की जरूरत है। अभी तक जिन उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने बिहार में रहकर काम किया है उन्हें सम्मानित भी किया।

उद्योगपतियों ने अपनी बात रखते हुए यह भी कहा कि 2016 की पॉलिसी से 2011 की पॉलिसी ज्यादा बेहतर थी एवं राज्य में उद्योग लगाने वालों को और भी सुरक्षा मुहैया कराने की जरुरत है।

One thought on “राज्य मे हुई सरकार और उद्योगपतियों कर बीच बैठक, कहा उद्योग आप लगाइए सम्मान हम देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *