बिहार होगया बारिश के वजह से बेहाल,देखिये तस्वीर जलमग्न बिहार का।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, माँ दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आयी है और साथ मे जल प्रवाह ‌का हूजूम आया है।

बिहार मे पानी की स्थिति को देखते रुह काँप रहा है। तीन दिन से लगातार बारिश ने जनजीवन को बहुत प्रभावित किया है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, यातायात हर जगह पानी ने हक जमाया हुआ है।

अस्पताल

चाहे वो किसी अस्पताल का वार्ड हो या पटना का गाँधी मैदान चाहे वो किसी जिले का रेलवे जंक्शन हो या किसी कॉलोनी का चौराहा, हर जगह सिर्फ पानी दिख रहा है। इस स्थिति में अपने कर्मों को कोसना या सरकार पर उँगली उठाना बेवकूफी होगा।

पटना जंक्शन

मौसम विभाग के अनुसार 3 तारीख़ तक‌ एेसे ही बारिश कि उम्मीद है लेकिन उसके बाद आसमान साफ दिखेगा। खैर वो कहते है ना की नींबू को भी ज्यादा निचोरो तो स्वाद कड़वा हो जाता है बस वही बात यहां सटीक बैठ गई। हल्के बारिश मे चाय और पकौड़े का भी मजा आता है लेकिन इतनी बारिश में बस किच किच होता रास्ता ही दिखता है।

बायस्कोप भवन

अपने कमरे में लैपटॉप के सामने बैठ कर ये आर्टीकल लिखना उतना ही आसान है जितना मुश्किल बारिश से प्रभावित होकर घर परिवार के साथ अपना आसरा बदलना।

फिलहाल करने को कुछ नहीं बस भगवान से प्रार्थना करें की बारिश जल्द ही बंद हो जाए और मौसम अपने काबू मे आए।

फ़ोटो क्रेडिट नितिन चंद्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *