जलजमाव का निवारन नहीं किया तो डेंगू ने धावा बोला नेताओं पर, इस नेता का हुआ बुरा हाल।
बिहार में हुई भरी बारिश की वजह से पटना में जल जमाव और जल जमाव के कारण हुई डेंगू की उत्त्पति, अब तक 100+ डेंगू से पस्त मरीजों की खबर आई है। इसी बीच बिहार के बीजेपी नेता नितिन नवीन भी डेंगू से जूझ रहे हैं।
कैसे है अभी नेता जी और उन्होंने क्या संदेश दिया…
नितिन नवीन जी अभी अपने घर पर इलाज करवा रहे है और अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्होंने बिहार वासियों को संदेश दिया है कि सभी सतर्क रहें और सरकार से इससे निजात पाने की अपील की है। अकेले पटना में 100 से उप्पर डेंगू के मरीज हैं और उनका इलाज चल रहा है।
सरकार क्या कर रही है?
डेंगू को देखते हुए सरकार रेड अलर्ट पर है। लोगो को जागरूक करने के लिए कई इलाकों में डेंगू से बचाव के तरीके दर्शाते हुए पोस्टर भी लगवाए गए है। सहर में अभी भी कई इलाकों में थोड़ी बहुत जल जमाव के चलते डेंगू के मच्छर अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे पटना मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे थे।

