अमित शाह ने किया साफ, 2020 का चुनाव में बने रहेंगे नीतीश कुमार बड़े भाई।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच अनबन की अफवाहों को दरकिनार करते हुए अमित शाह ने साफ कर दिया कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
यहां एनडीए की सरकार है और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी उसका हिस्सा है। एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
अमित शाह ने कहा, ‘अनबन स्वस्थ गठबंधन का हिस्सा है। अगर मतभेद है तो इसका यह अर्थ नहीं निकाल सकते कि मनभेद भी है।’
अमित शाह के बयान के बाद जेडीयू महासचिव और प्रदेश के मंत्री श्याम रजक ने कई ट्वीट किए कहा की यह बयान विपक्षी दलों के गाल पर तमाचा भी है जो हालिया अनबन पर मजे ले रहे थे.’ रजक ने कहा, ‘जो लोग बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने की बात कर रहे थे वे आज खुद टूट गए होंगे क्योंकि हमारा गठबंधन बिहार की 12 करोड़ जनता के विकास को समर्पित है. नीतीश कुमार में ही ऐसी क्षमता है जो एनडीए को और ज्यादा मजबूत बना सकते हैं.

