छठी मैया के आशीर्वाद अब आस्ट्रेलिया व अमेरिका में भी।
बिहारियों के आस्था का महापर्व नजदीक आते ही छठ के गीत जगह – जगह बजने लगे हैं, गली मोहलले छठ के गानों से गूंज रहे है। चिते बारे सभी दुकानदार छठ के गीत बजाकर खरीदारों का आकर्षित करने में लगे हैं।
सभी जगह छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है, छठ घाटों की साफ-सफाई भी शुरू हो चुकी है तथा लोग अब दुकानों में जाकर छठ पूजा की सामग्री खरीदने लगे हैं। वहीं खबर ऑस्ट्रेलिया से आ रही है कि, ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में रहने वाले सुमित कुमार चौधरी के घर पर भी छठ के गीत बजने लगे हैं। हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से छठ मनाने की तैयारी शुरू हो गई है, दिनभर की व्यस्तता के बाद जब वे शाम को घर लोटते हैं तो पूरा पूरा परिवार मिथिलांचल की वेशभूषा में आ जाती है तथा छठ पूजा मनाने के लिए तैयार हो जाती है।
अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले अविनाश कुमार के यहां भी छठ पूजा की तैयारी शरू हो चुकी है। वहीं लंदन में रहने वाली प्रिया सिनहा भी हर वर्ष काशी हर्षोल्लास से छठ मनाती है। उनका कहना हैं कि पर्व के मौके पर सभी लोग एक – दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं ।

