मंददी के बीच धनतेरस में खरीदारों की उमर परी है भीर, बाज़ार जैसे दुल्हन प्रतीत होती हो।

आज धनतेरस है, और बिहार के तमाम शहर हो या गाँव सभी जगह बाजारों में जन सैलाब आ गया है। आज सुबह से ही खरीदारी सुरु हो चुकी है, ये तो कुछ भी नहीं कुछ लोग तो धनतेरस से पहले सामानों की बुकिंग कर रखते है और धनतेरस के दिन उसे घर लाते है।

आजकल तो भई ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है और लोग ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से जबरदस्त खरीदारी करते दिख रहे है। सोना हो या चांदी या हीरे मोती, सभी मुलवान चीजों की बिक्री काफी बड़ गई है, लोग धड़ल्ले से खरीदारी कर रहे है। कोई सोने के बिस्किट लेता तो कोई चांदी के पायल। गाड़ी की बिक्री में भी काफी इजाफा आया है। इस साल महंगाई बढ़ने की वजह से दुकानदारों को कोई खास नुकसान अब तक नहीं हुआ है।

लेकिन गरीब लोग जो एक वक़्त का कमाता है तो खाता है उनके लिए ये महंगाई जरूर असर करते देखा जा सकता है। गरीब के लिए क्या धनतेरस और क्या आम दिन… सब एक बराबर है, लेकिन इस बात को लेके वह कभी निराश नहीं होते, उनके चेहरे की हस्सी कोई नहीं छीन सकता!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *