सिर्फ एक ऐप के जरिए छठ घाट खोजना अब हो जाएगा आसान, पटना वासियों को मिला यह अद्भुत ऐप।
छठ से पहले पटना में छठ घाट के लिए काफी दिक्कतें आती है लोगों को, जैसे कौनसा घाट सुरक्षित है और कोनसा नहीं है। कौन से घाट में पार्किंग की व्यवस्था है और कौन से में नहीं है, कौनसे में प्रशासन की सुरक्षा बल की तैनाती है और कौन से में नहीं है।
कभी-कभी तो घाट की कमी पड़ जाती है और नए घाट खोजने के लिए लोग जगह-जगह भटकते हैं लेकिन इस बार छठ में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है क्योंकि सरकार द्वारा लांच की गई इस ऐप के जरिए आप घाटों की जानकारी कुछ सेकंड्स में अपने हाथों में रखे हुए फोन पर पाएंगे।
इस ऐप का नाम है “CHHATH POOJA PATNA” (छठ पूजा पटना)। ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे,
(https://play.google.com/store/apps/details?id=com.patna.chhathpujapatna)

ये ऐप आपको छठ घाट की जानकारी देगा, यह ऐप का मुख्य काम होगा कि छठ के वक़्त पटना आए हुए अतिथियों की मदद करना। घाट तक पहुंचने के लिए मैप की भी व्यवस्था रहेगी, कौनसा घाट सुरक्षित है और कौन सा नहीं यह भी बताएगा आपका यह ऐप। किसी प्रकार की अन्य सुरक्षा संबंधी या छठ संबंधी किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए इसमें विकल्प रहेगा।


