चिराग पासवान के पसंद को दरकिनार कर चुने गए दलित सेना के अध्यक्ष

लोजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान की पसंद को दरकिनार कर बिहार दलित सेना की कमान अंबिका प्रसाद बीनू को दलित सेना के प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेवारी सौंपी गई है।

दरअसल गुरुवार के लिए तय कार्यक्रम के तहत दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आकर दलित सेना के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान करना था। वह नहीं आए। लंबी अवधि से दलित सेना में रहे अंबिका प्रसाद बीनू को दलित सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि दलित सेना में यह प्रावधान है कि पार्टी के पदाधिकारी के नाम का एलान दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करते हैैं, इसीलिए पारस ने अंबिका प्रसाद वीनू को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

श्रवण ने बताया कि अगले वर्ष 14 अप्रैल को पटना में दलित सेना का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संगठन को पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *