बिहार: समायोजन से पहले बंद हो चुके सरकारी निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा उनका पैसा…
करीब दो दशक पहले से बंद पड़े कई सरकारी निगमों को समायोजन किया जाएगा और इन निगमों के बंद होने की तारीख से समायोजन की तारीख तक का जो भी पैसा उनके कर्मचारियों के हक में बनता है उन्हें वह दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
वित्त विभाग ने उद्योग विभाग से जुड़े सभी निगमों के कर्मचारियों की हक के पैसे के लिए ₹11 करोड़ से अधिक की राशि का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है। इसे 11 करोड़ की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि का भुगतान करने के लिए। इस बात की जानकारी वित्त विभाग ने उद्योग विभाग को पत्र लिखकर दिया है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटते हुए हजारों कर्मचारियों को एक बहुत बड़ी राहत की खबर मिली है।
मीडिया के साझा की गई आधिकारिक जानकारियों के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है उन्हें उसी समय तक का पैसा दिया जाएगा। इसी 11 करोड़ से अधिक की राशि का इस्तेमाल बिहार राज्य रसायन निगम लिमिटेड, , विशार राज्य वस्त्र निगम और बिहार राज्य हथकरमा और हस्तशिल्प निगम के कर्मचारियों को तनख्वाह व पेंशन प्रदान किया जाएगा।

