अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा के सरकार बनाने का किया दावा…

झारखंड के बाद अब जब दिल्ली चुनाव की दहलीज पर खड़ा है तो भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि यहां भाजपा की ही सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल में भी वह दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। जबकि बिहार में उन्होंने फिर से साफ किया कि प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजग मैदान में उतरेगा।

बिहार में जदयू के कुछ नेताओं की बयानबाजी के बाद दो दिन पहले खुद नीतीश ने कहा था कि राजग में सबकुछ ठीक है। सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर सार्वजनिक बात नहीं की जाती है।

सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने कुछ लोगों को भ्रमित कर दिया है लेकिन विरोध कर रहे संगठनों व राज्यों से बात करने और समझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों को फिर से भरोसा दिया कि किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी।

शाह ने उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई को सही बताया जम्मू-कश्मीर में फारूख ओर उमर अब्दुल्ला तथा महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी पर पूछे हए सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि इन तीन नेताओं पर फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। इन नेताओं ने कश्मीर जल जाएगा, जो 370 को हटाएगा, उसका हाथ जला देंगे जैसे बयान दिए थे। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कुछ फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *