सहरसा स्टेशन की कचरे वाली कला देख आप भी चौंक जाएंगे, लोगो के मुंह खुले के खुले रह गए देख कर

बिहार के सहरसा स्टेशन पर लोगों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो कि काफी हट कर है लेकिन एक आकर्षण केंद्र के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है। सहरसा स्टेशन के लोगों ने स्टेशन पर जमा हुए कचरों से कला की आकृतियां बनाई, जो कि अपने आप में ही एक अद्भुत सोच है।

स्टेशन पर यहां बनी यह मूर्तियां
सहरसा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनी मेक इन इंडिया, तोप, सैनिक और गैंगमेन की कई कलाकृतियों। कचरे का इस प्रकार इस्तेमाल करते देख लोग भी आश्चर्य में रह गए और इस कला की सराहना करने के अलावा उनके जुबान से एक शब्द ना निकला।

इन्होंने बनाई इन कलाकृतियों को
इन कलाकृति को बनाने का श्रेय जाता है समस्तीपुर रेल डीजल शेड में सीनियर डीएमई महानंद झा को जिन्होंने मार्गदर्शन देकर बेकार पड़े इंजन के पार्टस से तैयार किया इन कलाकृतियों का। जानकारों का कहना है कि इसमें रेलवे का एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ और इससे यात्रा कर रहे लोगों को सहरसा स्टेशन की इतिहास के बारे में जानकारी भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *