केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री की घोषणा, इतने लाख डॉक्टरों को करेंगे भर्ती, अधिक जानकारी ले

गणतंत्र दिवस के ठीक अगले दिन ही सरकार द्वारा नौजवान डॉक्टरों को दिया गया बहुत ही बड़ा तोहफा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे जी ने घोषणा किया डॉक्टरों की बड़ी बहाली करने का। विस्तार से जाने…

इतने लाख डाक्टरों की होगी बहाली, इतने दिनों में
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जी ने शाहकुंड प्रखंड के चाड़ा स्वास्थ्य उपकेन्द्र में शनिवार को लगे स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के वक़्त कहा कि, “वर्ष 2024 तक देशभर में एक लाख डॉक्टर बहाल किए जाएंगे। हर स्वास्थ्य केंद्र पर टेलीमेडिसिन की व्यवस्था शुरू होगी और स्वास्थ्य उपकेन्द्र में तीन माह पर स्वास्थ्य शिविर लगेगा।”

ग्रामीणों को किया स्वास्थ के प्रति जागरूक
स्वास्थ्य उपकेन्द्र में भी सप्ताह में एक दिन पुरुष और महिला चिकित्सक उपलब्ध कराई गई साथ ही, ग्रामीणों की मांग पर चाड़ा स्वास्थ्य उपकेन्द्र में प्रसव की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच के साथ साथ मुफ्त दवा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *