बिहार म्यूजियम में घोटाला करने के आरोप में 8 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
बिहार म्यूजियम में घोटाला सामने आने के बाद बिहार म्यूजियम के कुल 8 कर्मियों को तत्कालीन नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कदम विकास आयुक्त और शासी निकाय अध्यक्ष के आदेश पर उठाया गया है।
जानिए आखिर घोटाला क्या था?
बिहार म्यूजियम की ओर से जारी की गई बयान में यह कहा गया है कि, इन आठों कर्मचारियों पर ये आरोप था कि इनकी नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। नियुक्ति के वक़्त नियमो का पालन ना होने के कारण इन 8 कर्मचारियों को 5 नवंबर से नौकरी से निकाला जा रहा है।
अधिकारियों का क्या कहना है इसपर?
दीपक आनंद जो कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव हैं उन्होंने एक बयान में यह कहा है कि, बहाली के वक़्त ना कोई विज्ञापन पेपर में छपा ना ही किसी नियामवली का पालन किया गया और तो और ना ही किसी पदाधिकारी से बहाली से पहले स्वीकृति ली गई। इन सभी आठो कर्मियों की बहाली पूर्व निदेशक मो. युसूफ के वक़्त हुए था।

