अब बिहार में नही लगेगा जाम, 13 स्टेट हाईवे को बनाया जाएगा नेशनल हाईवे, कनेक्टिविटी होगी दुरुस्त
सड़कों पर बढ़ते ट्राफिक के दवाब को देखते हुए राज्य के 13 स्टेट हाईवे को चौड़ा किया जाएगा। हाईवे को टु लेन से फोर लेन करने के लिए डीपीअार बन चुकी है। सरकार ने 497 किमी स्टेट हाईवे को फोर लेन मे बदलने का निर्णय लिया है।
राज्य मे ट्राफिक के बढ़ते दवाब को देखते हुए एक सर्वे कराया गया जिसमें 16 स्टेट हाईवे का चयण हुआ, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार 13 सड़कों को ही फोर लेन मे बदला जाएगा।
जल्द ही पथ निर्माण विभाग की डीपीअार मिल जाएगी अौर फिर चयनित सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर एवं अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिस समय सड़कों का सर्वे हुआ उस समय हाजीपुर- समस्तीपुर रोड पर प्रति घंटे 9546 गाड़ियाँ जा रही थी।
इसी तरह हाजीपुर- बछवारा रोड पर प्रति घंटे 12 हजार 382 तो शीतलपुर- मशरख रोड पर सबसे अधिक 29 हजार 215 गाड़ियाँ गुजरती है।
जो 13 सड़कों का चयन फोर लेन के लिए हुआ है उनके नाम इस प्रकार है:
हाजीपुर- महुआ- समस्तीपुर 62.95 किमी
हाजीपुर बछवारा 13किमी
शीतलपुर मशरख 50किमी
दनियावा इस्लामपुर गया 80किमी
बिहटा महाबलिपुरम 37.70किमी
भागलपुर बांका 44.32किमी
हिसुअा लखीसराय 93.35किमी
लखीसराय जमुई 45.31किमी
हाजीपुर लालगंज मानिकपुर 37.20किमी
सकरी पंडौल मधुबनी 13.80किमी
मधुबनी राजनगर खुटौना 38.20किमी
किशनगंज बहादुरगंज 25.80किमी
बख्तियारपुर मोकामा 06किमी

