बिहार के किसानों को मिलेगा “20 गुना” फायदा, सरकार लाएगी जैविक खेती
पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जैविक खेती योजनाओं के तहत किसानों को कई गुना ज्यादा फायदा हुआ है। जिस कारण सरकार ने फैसला लिया है कि अब जैविक खेती का विस्तार पूरे बिहार में किया जाएगा। केवल वर्ष 2019 में ही 12 जिलों को जैविक खेती से जोड़ा गया है।
नए जैविक खेती प्लान की निर्माण के लिए खेती विभाग को आदेश दे दिया गया है। इस प्लान में केवल सब्जियां ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार के फलों को भी शामिल करने की खबर हमें सूत्रों से मिली है। नया प्लान बनने के बाद इसे सरकार के पास भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा जल्दी ही।
जानिए कैसे किसान भाई बढ़ाएं अपनी कमाई 20 गुना
सरकार जैविक खेती के लिए हर राज्य में किसानों का चयन करेगी जो जैविक खेती करने के सक्षम हो। जिन किसानों को जैविक खेती के लिए चयन किया जाएगा उनको ₹11,500 दिए जाएंगे जैविक खेती को लेकर जितने भी खर्च आएंगे इस पैसे से खर्च करने पड़ेंगे। किसानों के जेब से एक पैसा खर्च नहीं करवाने का वादा किया है सरकार ने। जिन किसानों का चयन नहीं किया जाएगा वे मायूस ना हो क्योंकि सरकार ने इसके बाद जैविक खेती के लिए ट्रेनिंग का भी प्रोग्राम रखा है। इसके तहत नए किसान व वह किसान जैविक खेती के बारे में कुछ नहीं जानते उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी अपनी खेती के मुनाफे को 20 गुना करने के लिए।

