बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को दुर्गा पूजा पर दिया तोहफा

बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशबरी है। सितंबर महीने का वेतन उन्हें दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही मिलने जा रहा है। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है जिसमें ये स्पष्ट कहा गया है कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों को राहत दी जा रही है। जानकारी के अनुसार लगभग 8 लाख कर्मचारियों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा।

आपको बता दे की वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने जो आदेश जारी किया है उसमें कहा गया है कि दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन का भुगतान 25 सितंबर से करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Integrated Financial Management System) यानी CFMS प्रणाली के तहत जिन पदाधिकारियों और कर्मियों को वेतन मिलना है, उनके लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्हें भी सितंबर महीने का वेतन दुर्गा पूजा से पहले मिल जाएगा। बता दें कि इस साल नवरात्र 29 सितंबर से शुरू हो रहा है और 8 अक्टूबर को विजयादशमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *