पानी समस्या को लेकर सरकार हुई गंभीर खराब पड़े चापाकलों को ठीक ना करवाने पर होगी अधिकारियों पर कारवायी : नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा मे चल रहे मानसून सत्र मे अपने भाषण मे घटते जलस्तर पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने मुख्य सचिव को आदेश देते हुए कहा कि खराब पड़े चापाकल को समय पर बदला जाए, नही तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कारवाई की जाएगी।

इस मामले मे पीएचईडी विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा को सीएम ने रिपोर्ट तैयार करने का अादेश दिया है। जलस्तर घटने से सीएम कि चिंता जायज है। उन्होंने इस मामले को संज्ञान लिया है और विशवास दिलाया की जल्द से जल्द खराब पड़े चापाकल सुधर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *