पटना शहर को और भी सुंदर बनाने के लिए पारंपरिक चित्रों तथा भित्ति का किया जा रहा है इस्तेमाल।
पटना शहर को सुंदर बनाने का काम कई सालों से चल रहा है। इस काम को पूरा करने के लिए बिहार सरकार ने पटना में मधुबनी पेंटिंग की जागरूकता बढ़ा रही है। लोगों को इस पेंटिंग के माध्यम से बिहार राज्य के पौराणिक उपलब्धियों से जोड़ने की कोशिश की गई है। कई मधुबनी पेंटिंग वाले कलाकारों को यह बोला गया है कि, पटना शहर में मधुबनी पेंटिंग दीवारों पर करके पटना शहर की सुंदरता को बढ़ाया जाए।
इस वर्ष सरकार द्वारा भित्ति चित्रों के माध्यम से हर घर तक बिजली पहुंचाने में अपनी सफलता का चित्रण करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकारों को लगाया है, जो “अंधेरे से प्रकाश” तक की यात्रा को अपने चित्रों द्वारा दर्शाते हैं। “जल, जीवन और हरियाली” नामक राज्य सरकार के हरियाली अभियान के तहत कमीशन किए गए भित्ति-चित्रों का एक और सेट लोगों से पर्यावरण से जुड़ने को अनुरोध करता है।

ज्यादातर रचनाएँ बर्लिन में स्थित अर्जेंटीना के एक स्ट्रीट कलाकार, एमानुएल अलनिज़ और फ़ेडेरिका मारिया, एक अर्जेंटीना, और केरल के अभिजीत आचार्य द्वारा की गई हैं। “जनता की प्रतिक्रिया भारी रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश शर्मा ने कहा कि ये पेंटिंग लोगो के लिए एक सेल्फी पॉइंट बन गई है। लोग इससे काफी प्रेरित भी हो रहे हैं।

