बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए आरोप, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

बिहार बीजेपी के अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है। बिहार के चंपारण जिले में सड़क निर्माण में लाखों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। खास बात कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने ऐसे मौके पर यह पत्र लिखा है, जब शुक्रवार को नीतीश कुमार चंपारण जानेवाले हैं। इस पत्र को लेकर बिहार की सियासत एक बार गरमा गई है।

बीजेपी के  प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि चंपारण के ग्रामीण इलाकों में बन रही सड़क के निर्माण में लाखों की हेराफेरी हुई है। उन्‍हाेंने हेराफेरी का आराेप काम करा रहे इंजीनियर व अधिकारियों पर लगाया है।

संजय जायसवाल ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में उच्‍चस्‍तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को नीतीश कुमार चंपारण की यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री की यात्रा के ठीक पहले बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष ने पत्र लिख कर बिहार के राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *