समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगा कोसी का पावर ग्रिड

कोसी क्षेत्र का पहला सबसे ताकतवर पावर ग्रिड अपने निर्धारित समय से 8 महीने पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस बात की जानकारी पावर ग्रिड के महाप्रबंधक एमक्यू होदा ने दी। सहरसा में उन्होंने मीडिया से अपने बयान में कहा कि, “सहरसा जिले के सिहौल गांव में बन रहे 400/220/132 केवी के पहला पावरग्रिड निर्माण का लक्ष्य मार्च 2021 निर्धारित किया गया था लेकिन उसे अब जून 2020 में ही पूरा करने की योजना बनाई गई है”।

इस पावरग्रिड को बनाने में 350 करोड़ रुपए का खर्चा आया है। यह कुल 35 एकर जमीन में फैला हुआ है। बिहार के सिहोल में इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य को समय से पहले पूरा करने के लिए निर्धारित प्लान बनाया गया है। इस पावर ग्रिड में 1400 एमवीए के चार ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस पावरग्रिड का इस्तेमाल किया जाएगा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के अलावा खगड़िया, बेगूसराय और मधबुनी जैसे जिलों को बिजली आपूर्ति करने के लिए।

जरूरत पड़ने पर पूरे राज्य में यह ग्रिड बिजली आपूर्ति करवा सकता है, इतना शक्तिशाली है यह पावर ग्रिड। इन 6 जिलों में यह पावर ग्रिड 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने के लिए सक्षम है। फिलहाल ग्रिड निर्माण में पायल फाउंडेशन पर काम चल रहा है। महाप्रबंधक कि मैने तो वह रोज 25 पायल का टेस्ट करवाते है। पायल फाउंडेशन का काम करवाने के लिए 9 से 10 कि संख्या में रोटरी रेड बड़ी मशीन और बरी संख्या में मजदूरों कि जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *